ऑपरेशन सिंदूर पर कमेंट… जेल भेजे गए अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान,कल SC में सुनवाई
अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को ऑपरेशन सिंदूर पर पोस्ट के कारण अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. हरियाणा पुलिस ने 7 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजना उचित समझा ।
अशोका यूनिवर्सिटी के राजनीतिक विज्ञान विभाग के प्रमुख प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को ऑपरेशन सिंदूर पर किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।ऑपरेशन सिंदूर भारत की सेना की पाकिस्तान में की गई कार्रवाई थी, जो पहलगाम हमले के बाद शुरू हुई थी ।
हरियाणा पुलिस ने प्रोफेसर महमूदाबाद को सात दिन की पुलिस रिमांड देने की मांग की थी, ताकि उनसे पूछताछ की जा सके ।हालांकि, सोनीपत की अदालत ने पुलिस की मांग को पूरा नहीं किया और उन्हें सीधे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया । प्रोफेसर ने अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जहां बुधवार को इस मामले पर सुनवाई होने की संभावना है।
‘उनके परिवार का सदस्य पाकिस्तान में करता है फंडिंग’, प्रोफेसर अली खान पर महिला आयोग का दावा
अशोका यूनिवर्सिटी के राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को 18 मई को हरियाणा पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया। उनकी गिरफ्तारी का कारण ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सोशल मीडिया पोस्ट में की गई टिप्पणियां थीं।
20May 2025
अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद की गिरफ्तारी पर महिला आयोग ने नए दावे किए हैं। हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा ने इनके परिवार के एक सदस्य पाकिस्तान की किसी पार्टी को फंडिंग करते हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में भाटिया ने कहा, ‘इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने (प्रोफेसर खान) जो पोस्ट किया, उसका मायने निकालकर देखिए।
क्या अंग्रेजी में लिखे हुए का हिंदी में मतलब बदल जाता है? क्या एक महिला का अपमान हिंदी में बोलने से अलग और इंग्लिश में बोलने से अलग हो जाता है? अगर किसी बेटी का अपमान हुआ है तो मैं ऐक्शन लूंगी। देश की बेटी का अपमान सहन नहीं किया जा सकता। मैं अपना दायित्व पूरी तरह से समझती हूं।
ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी को लेकर गिरफ्तार हुए प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद कौन हैं?
हरियाणा के अशोका विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग के एक एसोसिएट प्रोफेसर हैं।और उन्हें ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित एक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए गिरफ्तार किया गया है । प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को भाजपा की युवा शाखा के एक सदस्य द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद दिल्ली में हिरासत में लिया गया था.
कहां से की है अली खान महमूदाबाद मे पढ़ाई?
अली खान की शिक्षा लखनऊ के ला मार्टिनियर स्कूल से शुरू हुई और फिर वे इंग्लैंड चले गए, जहां उन्होंने किंग्स कॉलेज स्कूल और विंचेस्टर कॉलेज से पढ़ाई की. उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से इतिहास में एमफिल और पीएचडी की डिग्री भी हासिल की है. इसके अलावा कैम्ब्रिज में पीएचडी करने से पहले उन्होंने University of Damascus, Syria से अरबी भाषा सीखी. वहां कई ऑनलाइन और प्रिंट मीडिया में उनके द्वारा लिखी गईं रिपोर्ट छपी हैं. ।


Leave a Reply