T20 world cup: ‘History Repeat’ और ‘History Defeat’ का क्या मतलब था?
संवाददाता
9 March 2026
अपडेटेड: 12:51 PM 0thGMT+0530
9 मार्च 2026
T20 world cup की जीत के साथ ही पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की वह मशहूर लाइन भी सही साबित हुई— “History Repeat करेंगे, History Defeat करेंगे।”
दरअसल, यह लाइन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्रमोशनल वीडियो और एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान सामने आई थी। उस समय रोहित शर्मा ने कहा था कि क्रिकेट में इतिहास बहुत कुछ बताता है, लेकिन मैदान पर हर बार नया इतिहास भी रचा जा सकता है।
भारत की इस जीत के साथ उनकी यह बात सच साबित हो गई। टीम इंडिया ने 2024 की जीत को दोहराते हुए खिताब डिफेंड किया और साथ ही टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कई नए रिकॉर्ड बनाकर पुराने रिकॉर्ड्स को भी पीछे छोड़ दिया।
History Repeat का अर्थ
रोहित शर्मा के मुताबिक ‘History Repeat’ का मतलब था 2024 टी20 वर्ल्ड कप की जीत को दोहराना। भारत ने 2026 का टी20 वर्ल्ड कप जीतकर अपने पिछले खिताब को सफलतापूर्वक डिफेंड किया। इसके साथ ही टीम इंडिया लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने वाली टीम बन गई।
History Defeat का अर्थ
‘History Defeat’ का मतलब था टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में बने पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ना। भारत ने 2026 में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।
टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार किसी टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन रहते हुए अगला खिताब जीता।
पहली बार किसी टीम ने मेजबान देश रहते हुए टी20 वर्ल्ड कप जीता।
भारत तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गया।