पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी कमर कस ली है. जिसके चलते ही भारत एक के बाद एक अपने ऑपरेशन्स को लॉन्च कर रहा है. पहले ऑपरेशन सिंदूर जिसके चलते पाकिस्तान के आतंकी इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमर तोड़ी गई और फिर शुरू हुआ राष्ट्रीय राइफल्स (RR) का ऑपरेशन केलर. जिसके चलते पहले तो आतंकीयों को घाटी में घेरा जा रहा है और फिर उन्हें उनकी मंजिल यानी 72 हूरों के पास पहुंचाया जा रहा है. दरअसल, आज यानी 15 मई को जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा के त्राल में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इसमें एक टॉप कमांडर आसिफ शेख भी शामिल है.
आतंकवाद के खिलाफ अभियान:
इसके अलावा आमिर नजीर वानी और यावर अहमद भट्ट को भी ढेर कर दिया गया है. दरअसल, ये तीनों पहलगाम हमले के बाद सरकार की तरफ से जारी 14 आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल थे. हालांकि अब तक अधिकारियों की तरफ से आतंकियों की मौत की पुष्टि होना बाकी है. बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन दिनों में यह दूसरा एनकाउंटर है. इससे पहले शोपियां जिले के केलर में 13 मई को सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए थे. बुधवार को केलर से ही भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ.
PIB ने दी जानकारी:
इधर, बुधवार को केंद्र सरकार ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने चीन के डिफेंस सिस्टम को जाम कर 23 मिनट में पाक के नूर खान व रहीम यार खान एयरबेस को तबाह कर दिया था. भारतीय डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के हथियारों को नष्ट किया था.
प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने बुधवार को ये जानकारी दी थी. PIB ने बताया था कि भारतीय डिफेंस सिस्टम पेचोरा, OSA-AK, और आकाश मिसाइल सिस्टम से इस काम को अंजाम दिया गया था. पाकिस्तान को ये हथियार चीन-तुर्किये ने दिए थे.
दरअसल, भारत के यह लगातार ऑपरेशन बताते हैं कि आज का भारत मजबूत है, सशक्त है, और आंतकवाद को खत्म करने में सक्षम है.ऐसे में अगर पाकिस्तान या फिर कोई और देश आतंकवाद की पैरवी करता है. तो भारत उसे भी मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है. यानी ऑपरेशन सिंदूर, ऑपरेशन केलर या फिर अन्य कोई भी अभियान जो इस समय आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे हैं.वो नए भारत का बदला लेने का नया तरीका है.और तस्वीर है नए भारत की


Leave a Reply