8.45 लाख बच्चों की फीस का भुगतान करेगी सरकार: मोहन यादव का बड़ा ऐलान

khabar pradhan

संवाददाता

29 September 2025

अपडेटेड: 10:42 AM 0thGMT+0530

8.45 लाख बच्चों की फीस का भुगतान करेगी सरकार: मोहन यादव का बड़ा ऐलान

29 सितंबर 2025 : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सुबह 11:00 बजे हरदा जिले के चरवा पहुंचे। इसमें आरटीआई के तहत आने वाले सभी प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की फीस का भुगतान किया जाएगा । यह राशि करीब 498 करोड रुपए होती है।
हरदा जिले के खिरकिया में मोहन यादव आरटीआई एक्ट के तहत फीस वितरण हेतु राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री डीडी उईके, प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री के शिक्षा अधिकार अधिनियम आरटीई के इस कार्यक्रम का ऐलान से लाखों बच्चों और उनके परिवारों पर खुशियों की बौछार कर दी है।

सरकार ने यह स्पष्ट किया कि मध्य प्रदेश के सभी प्राइवेट स्कूलों को बच्चों की पढ़ाई का खर्चा अब सीधे सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किया जाएगा । इसके लिए 489 करोड़ की राशि 20 हजार 652 स्कूलों को भेजी जाएगी। अब इन बच्चों की फीस का भुगतान सीधे सरकार के द्वारा किया जाएगा। और परिजनों को फीस की चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

टिप्पणियां (0)