अंडर-19 वर्ल्ड कप -भारत बना विश्व विजेता:वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक शतक;
संवाददाता
7 February 2026
अपडेटेड: 12:10 PM 0thGMT+0530
भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर छठा रिकॉर्ड बनाया:
भारतीय टीम ने कल शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल जीत लिया। यह रिकॉर्ड भारत ने छठवीं बार अपने नाम किया है।
इस फाइनल मैच में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया और साल 2022 के बाद फिर से चैंपियन बना।
भारत ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर:
इस मैच में सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे और शानदार शतक बनाया।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 412 रन का विशाल स्कोर इंग्लैंड के सामने रखा । किंतु इंग्लैंड 311 रन पर ही सिमट गई। भारतीय टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन का विशाल स्कोर बनाया और ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड भी तोड़ा ,जिसने 2024 के फाइनल में भारत के खिलाफ 253 रन बनाए थे। वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के इतिहास में कुल तीसरी बार 400 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया।
भारत में सबसे पहले टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला किया वहीं इंग्लैंड की टीम 40.02 ओवर में ही 311 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
इंग्लैंड की टीम के काल्बे फॉल्कोनर ने 115 रन की पारी खेली । लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इधर भारतीय टीम के मीडियम पेसर आरएस अंबरीश ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए।
वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे ने दूसरे विकेट के लिए 90 गेंद में 142 रन जोड़े। आयुष ने टूर्नामेंट में अपना तीसरा अर्ध शतक लगाया और 51 गेंद में 7 चौके और दो छक्कों के साथ 53 रन बनाए। वैभव ने चौथे विकेट के लिए वेदांत के साथ 39 गेंद पर 89 रन जोड़े।
वैभव ने खेली सबसे बड़ी पारी:
वैभव सूर्यवंशी ने 15 चौके और 15 चौको के साथ 175 रन की शानदार पारी खेली । इस दौरान वैभव सबसे तेज 150 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज भी बने । उन्होंने यह 175 रन सिर्फ 71 गेंद में बना लिया।
इस मैच में बने कई रिकॉर्ड:
1..अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर वैभव सूर्यवंशी का 175 रन।
अंडर 19 वर्ल्ड डे में भारत का दूसरा सर्वाधिक स्कोर ।क्षराइडू ने 177 रन बनाए थे।
2…एक पारी में सबसे अधिक 15 छक्के ,जिसमें 14 चौको का अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ा।
बाउंड्री में सबसे ज्यादा 150 रन।
दूसरा सबसे तेज 55 गेंद में शतक।
3..वैभव सूर्यवंशी किसी भी विश्व कप में सबसे अधिक 30 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने।
उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को पीछे छोड़ा । जिन्होंने 2022 में 18 छक्के लगाए थे।
4..वैभव सूर्यवंशी किसी भी टूर्नामेंट के फाइनल अंदर-19 और सीनियर में सबसे बड़ी 175 रन की पारी खेलने वाले पहले बल्लेबाज बने।
इससे पहले यह रिकार्ड आस्ट्रेलिया की एलिसा हिली के नाम था, जिन्होंने 2022 में महिला वन डे वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 170 रन बनाए थे।
5..वैभव फाइनल में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने। उन्मुक्त ने 2012 और मनजोत कालरा ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया।
6..वैभव ने 55 गेंद में शतक पूरा किया, जो विश्व कप का दूसरा सबसे तेज शतक है। शीर्ष पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बिल मलाजचुक ने जापान के खिलाफ 51 गेंद में शतक बनाया था।
7…यूथ वनडे में भारत का टॉप स्कोर 1412 रन के साथ वैभव यूथ वनडे में भारत के टॉप स्कोरर बने। उन्होंने विजय जोल को पीछे छोड़ा। इस विश्व कप में वैभव 439 रन के साथ दूसरे टॉप स्कोरर रहे । शीर्ष पर इंग्लैंड के बेन मायोस हैं जिन्होंने 444 रन बनाए थे।
8.. सबसे कम उम्र में वैभव ने सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम बनाया।
9.. अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 300 से अधिक रन नहीं बने थे। इसमें 400 पार रन बनने का रिकॉर्ड बना।