बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ी को शाहरुख द्वारा खरीदने पर रामभद्राचार्य का विरोध:

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है। किंतु इसी बीच आईपीएल में शाहरुख खान की टीम ने एक बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को खरीदा है। इससे धर्मगुरु देवकीनंदन ठाकुर और जगतगुरु रामभद्राचार्य ने आपत्ति जताई है।
रामभद्राचार्य ने कहा है कि शाहरुख खान देशद्रोही है । वह कोई हीरो नहीं उनका कोई चरित्र नहीं। वे गद्दारों जैसा काम कर रहे हैं। उनकी टीम फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स KKR ने बांग्लादेशी क्रिकेटर को 9.2 करोड रुपए में खरीदा है।
इसी बीच देवकीनंदन ठाकुर का भी बयान आया है कि देश के एक बड़े नेता शाहरुख खान ,उसका दिल पत्थर का कैसे हो सकता है, जिसने अपनी टीम में ऐसे क्रिकेटर को खरीदा है जिस देश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है।
आपको बता दें कि पिछले दिनों बांग्लादेश में 12 दिन में तीन हिंदुओं की हत्या की जा चुकी है। और भारत में इसका लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है। बांग्लादेश में हिंदुओं का बेरहमी से कत्ल किया जा रहा है उनके घर जलाए जा रहे हैं बहन और बेटियों से बलात्कार किया जा रहा है। ऐसी निर्मल हत्याएं देखने के बाद कोई इतना पत्थर दिल कैसे हो सकता है विशेष कर ऐसा व्यक्ति जो देश का हीरो है और एक बड़ी टीम का मालिक है।
देवकीनंदन ठाकुर ने यह भी कहा कि इतनी बड़ी रकम देना ,एक ऐसे खिलाड़ी को, जो दुश्मन देश का है। जबकि यह राशि वहां मारे जा रहे हिंदुओं के बच्चों को, पारिवार को देना चाहिए।

भाजपा नेताओं ने भी किया शाहरुख का विरोध:
भाजपा नेता संगीत सोम ने कहा है कि बांग्लादेश में हिंदुओं को घात लगाकर मरा जा रहा है, मौत के घाट उतारा जा रहा है । ऐसे में वहां के खिलाड़ियों को खरीदना देश के साथ गद्दारी है । शाहरुख खान जैसे लोग देश के गद्दार होते हैं। यह कभी पाकिस्तान का समर्थन करते हैं तो कभी बांग्लादेश का। शाहरुख खान हर उस देश का समर्थन करता हैं जहां हिंदुओं के साथ पर बर्बरता होती है अत्याचार होता है । इन्हें यह समझ में नहीं आता कि भारत के लोगों ने ही उन्हें सुपरस्टार बनाया है।

संगीत सोम ने कहा कि जब पाकिस्तान का कोई खिलाड़ी भारत में खेलने नहीं आ सकता तो बांग्लादेश का खिलाड़ी भारत में क्यों खेलने आएगा । हम उसे खेलने नहीं देंगे।

9.20 करोड़ में खरीदा KKR ने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर को:
कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर् रहमान को अबू धाबी में आयोजित मिनी ऑप्शन में 9.20 करोड रुपए में खरीदा।

कौन है बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान:
मुस्तफिर्जुर रहमान बांग्लादेश का बाएं हाथ का तेज गेंदबाज है। उसका जन्म 6 सितंबर 1995 को सातारखिरा बांग्लादेश में हुआ।
मुस्तफिजुर रहमान ने 2015 में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रवेश किया और इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। यह आईपीएल बीपीएल और कई विदेशी T20 लीग के खिलाड़ी हैं।

उनकी सटीक गेंदबाजी के कारण बांग्लादेश की टीम में यूनिट का एक अहम हिस्सा है। उन्होंने अपने करियर में 60 मैच खेले हैं 65 विकेट लिए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 8.13 है।

Share