अमित शाह आज लॉन्च करेंगे ‘भारत टैक्सी’ ऐप

khabar pradhan

संवाददाता

5 February 2026

अपडेटेड: 4:07 PM 0thGMT+0530

नई दिल्ली, एजेंसी: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार को ‘भारत टैक्सी’ ऐप का शुभारंभ करेंगे। यह देश का पहला सहकारिता आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म बताया जा रहा है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस सेवा को अगले दो वर्षों में देश के सभी राज्यों और प्रमुख शहरों तक विस्तार देने का लक्ष्य रखा गया है।

‘भारत टैक्सी’ मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव सोसायटीज एक्ट, 2002 के तहत पंजीकृत है और इसकी स्थापना 6 जून 2025 को की गई थी।

यह प्लेटफॉर्म जीरो कमीशन और सरचार्ज-फ्री प्राइसिंग मॉडल पर काम करेगा, जिससे ड्राइवरों को सीधा लाभ वितरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।

टिप्पणियां (0)