अरुणाचल प्रदेश सरकार ने पूर्व गृह, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री तथा राज्य विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष टाकर मार्डे के निधन पर 30 जनवरी को राजकीय शोक घोषित किया है।

पूर्व मंत्री टाकर मार्डे का 28 जनवरी को नई दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। उनके निधन से राज्य के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में टाकर मार्डे ने सदैव जनसेवा को प्राथमिकता दी और अरुणाचल प्रदेश के विकास व जनकल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके योगदान को राज्य हमेशा स्मरण करेगाl