आईडीबीआई बैंक में डिप्टी मैनेजर के 33 पदों पर निकली भर्ती:अंतिम तिथि 8 अप्रैल:
संवाददाता
29 March 2026
अपडेटेड: 5:07 PM 0thGMT+0530
29 मार्च 2026:
युवाओं के लिए सुनहरा मौका IDBI में निकली भर्ती:
आईडीबीआई बैंक में डिप्टी जनरल मैनेजरDGM, असिस्टेंट जनरल मैनेजरAGM, मैनेजर और जूनियर असिस्टेंट मैनेजरJAM, के पदों पर भारती निकली हुई है इसके लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहे हैं।
यह आवेदन 25 मार्च से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 8 अप्रैल तक है।
जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वह आईडीबीआई के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं वेबसाइट है idbibank.in
पदों की कुल संख्या है 33
पदों का विवरण इस प्रकार है —
ऑडिट इनफॉरमेशन सिस्टम इस ग्रेट के –दो पद, रिस्क मैनेजमेंट इनफार्मेशन सिस्टम के चार पद, आईटी के 19 पद, सिक्योरिटी ऑफीसर ग्रेड डी के- 8 पद
पद का नामपदों की संख्या
ऑडिट – इंफॉर्मेशन सिस्टम (IS) – ग्रेड-सी 2
रिस्क मैनेजमेंट – इंफॉर्मेशन सिस्टम 4
आईटी और एमआईएस 19
सिक्योरिटी ऑफिसर ग्रेड-डी 8
कुल पदों की संख्या33
आयु सीमा इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष रखी गई है आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट दी जाएगी।
योग्यता
इन पदों पर उम्मीदवारों की योग्यता आईटी ,कंप्यूटर साइंस,या इलेक्ट्रॉनिक में बीई /बीटेक की डिग्री के साथ अनुभव की आवश्यकता भी निर्धारित की गई है।
सुरक्षा अधिकारी के लिए 12वीं पास या डिप्लोमा , इसके अलावा भारतीय सेना ,नौसेना या वायु सेवा से रिटायर्ड जेसीओ जिसे कम से कम 15 साल तक की सेवा का अनुभव हो।
शुल्क
जनरल ,ओबीसी ,EWS के लिए आवेदन शुल्क 1050 रुपए
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी के लिए ₹250 रुपए।
चयन प्रक्रिया ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन :
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in पर जाएं।
- इसके होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
- फिर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
- इसके बाद जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- फिर अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे सब्मिट कर दें।
- और इसका प्रिंटआउट निकाल कर अवश्य रखें।