आकाशवाणी केंद्र उज्जैन: गांव-गांव तक पहुंच रही उज्जैन की धार्मिक व सांस्कृतिक पहचान

khabar pradhan

संवाददाता

20 March 2026

अपडेटेड: 4:21 PM 0thGMT+0530

आकाशवाणी केंद्र उज्जैन: गांव-गांव तक पहुंच रही उज्जैन की धार्मिक व सांस्कृतिक पहचान

20 मार्च 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से उज्जैन को अपना आकाशवाणी केंद्र प्राप्त हुआ है। यह प्रदेश का 20वां आकाशवाणी केंद्र है, जिसके माध्यम से उज्जैन की महिमा अब गांव-गांव तक प्रसारित की जा रही है।

आकाशवाणी के कार्यक्रमों के जरिए शहर की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आकाशवाणी केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज सेवा और जनजागरूकता का एक सशक्त प्लेटफॉर्म भी है।

उज्जैन से शुरू हुआ यह प्रसारण आकाशवाणी के इतिहास में एक नई पहचान बना रहा है। संस्कृति के संरक्षण से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और जनजागरूकता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में आकाशवाणी की भूमिका महत्वपूर्ण रही है और यह आगे भी लोगों को जागरूक करने का कार्य करती रहेगी।

टिप्पणियां (0)