15 अप्रैल 2026:
मध्य प्रदेश खरगोन:
कहां गायब हो गई थी मोनालिसा: सच आया सामने:
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के पर्यटन स्थल महेश्वर की चर्चित वायरल गर्ल मोनालिसा को लेकर विवाद अभी थमा भी नहीं था कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने मामले को और भी सनसनीखेज बना दिया।
वीडियो में बताया जा रहा है कि मोनालिसा कहीं भाग गई है। वहीं दूसरी तरफ लड़की के परिवार ने उसे गायब किए जाने का आरोप लगाया।
प्रयागराज महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान खान की शादी को लेकर कई मामले सामने आते रहे हैं। अभी पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक खुद को फरहान बात कर यह दावा कर रहा है कि मोनालिसा कहीं भाग गई है। और यह वीडियो आग की तरह फैल गया। इस वीडियो से केवल परिवार की मुसीबतें ही नहीं बढ़ी, बल्कि तीन राज्यों की पुलिस के लिए भी एक सिर दर्द पैदा हो गया।
मोनालिसा के गायब होने का सच आया सामने:
दरअसल फरहान खान बताने वाला वह व्यक्ति राजस्थान के बालोतरा जिले का रहने वाला अरविंद कुमार जोशी है।
जिसने एक वीडियो जारी किया। जिसमें बताया कि मोनालिसा भाग गई है। सच्चाई सामने आने के बाद उसने अपनी असलियत सबको बताई है और इस पूरे ड्रामे पर विराम लगाया है । अरविंद कुमार जोशी ने अपनी सफाई में कहा है कि वह कोई मुस्लिम युवक नहीं है । बल्कि ए,क हिंदू है और उसने केवल मजाक में एंटरटेनमेंट और सोशल मीडिया में फन के लिए ये वीडियो बनाया था।
अरविंद ने यह बताया कि उसे अंदाजा नहीं था कि यह छोटा सा मजाक पुलिस प्रशासन और दो परिवारों के लिए मुसीबत बन जाएगा । उसने साफ कहा कि मोनालिसा के भागने की बात पूरी तरह मनगढंत और फर्जी थी।
इधर अरविंद कुमार जोशी के एक मजाक से न केवल जांच एजेंसीयों का समय खराब हुआ बल्कि मोनालिसा के माता-पिता को भी मानसिक कष्ट हुआ।
अरविंद कुमार जोशी के इस वीडियो के कारण खरगोन पुलिस और संबंधित राज्यों की टीम इस मामले में रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर महेश्वर का यह मामला है। जिसमें फरमान बनकर जो वीडियो बनाया गया, कि वह जोधपुर जा रहा है, अजमेर और पुष्कर में मोनालिसा को खोजने गया था किंतु उसका पता नहीं चला। इधर मोनालिसा की मां लताबाई ने भी फरहान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बेटी को फरहान ने ही गायब किया है । परिवार के दूसरे सदस्य भी फरहान से नाखुश नजर आ रहे हैं ,क्योंकि उनका कहना है कि 15 से 20 दिन पहले थोड़ी बातचीत कराई थी । किंतु अब मोनालिसा से बातचीत नहीं कराई जा रही। मोनालिसा का मोबाइल भी छीन लिया जाता है । इससे पहले भी यह आशंका जताई जा रही थी कि यह शादी एक साजिश के तहत की गई है।
इधर फरहान खान की नहीं हो रही मुश्किलें कम:
इधर मोनालिसा के नाबालिग निकलने के कारण या 18 वर्ष से कम होने के कारण फरहान खान की मुश्किलें कम नहीं हुई। मोनालिसा के नाबालिग होने के कारण यह शादी कानूनी रूप से अवैध मानी जाएगी। अब पुलिस नाबालिग से विवाह पर अपहरण जैसे एंगल पर फरहान के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
मोनालिसा की उम्र से जुड़ा हुआ ये मामला सामने आने पर फरहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।


Leave a Reply