7 सितंबर2026:
घर में आलू का इस्तेमाल होता ही है। किंतु इसके छिलके सौंदर्य में इस्तेमाल किया जा सकते हैं। आईए जानते हैं कैसे?

आलू के छिलकों में एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा की सफाई और निखार लाने में महत्वपूर्ण हो सकते हैं। इसके लिए आलू के छिलकों को साफ पानी से धोकर गुलाब जल से हल्का गीला करें और चेहरे पर धीरे-धीरे रगड़ें । जिससे त्वचा की गंदगी साफ हो जाती है।

छिलकों को पीसकर करें इस्तेमाल:
इसके अलावा छिलकों को पीसकर उसमें थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार किया जा सकता है।  इस पेस्ट को चेहरे पर करीब 10 मिनट लगाकर फिर साफ पानी से धो लें।  इससे त्वचा साफ और मुलायम हो जाती है और ताजगी महसूस होती है।
बालों को स्वस्थ बनाने में करें इस्तेमाल:
आलू के छिलकों को 1 लीटर पानी में 10-15 मिनट तक उबालें। जब पानी लगभग आधा रह जाए, तो इस पानी को छानकर ठंडा कर लें। फिर  बालों में शैम्पू करने के बाद इस पानी को सिर और बालों पर अच्छी तरह लगाएं।  वहीं, कुछ देर बाद सामान्य पानी से धो लें।   इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते है। इससे बाल स्वस्थ और चमकीले होते हैं साथ ही सफेद बालों में भी कारगर है ।

डार्क सर्कल और झाइयों के लिए कर इस्तेमाल:
आलू के छिलकों का इस्तेमाल त्वचा पर मौजूद डार्क सर्कल्स, झाइयों और टैनिंग के लिए घरेलू उपाय के तौर पर किया जाता है।  छिलके के अंदरूनी हिस्से को आंखों के नीचे और प्रभावित हिस्से पर करीब 5 मिनट तक बेहद हल्के हाथों से लगाएं।  इसमें मौजूद कुछ प्राकृतिक तत्व त्वचा के दाग-धब्बों और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।  किन्तु संवेदनशील त्वचा पर इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

पौधों को भी देते हैं पोषण:
बचे हुए आलू के छिलकों को फेंकने के बजाय  इसे पौधों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए छिलकों को अच्छी तरह साफ करके 2-3 दिन तक पानी में भिगोकर रखें।  इसके बाद इस पानी को छान लें और इसे इनडोर व आउटडोर पौधों की मिट्टी में डालें।  आलू के छिलकों में मौजूद पोषक तत्व पौधों के लिए उपयोगी होते हैं।  इससे पौधे स्वस्थ और हरे भरे चमकदार बनते हैं।

Share