इंदौर के सर्राफा व्यवसायी को होटल में बंधक बनाकर लूटे 4 करोड़ के गहने: व्यापारियों में है भय का माहौल:
संवाददाता
17 March 2026
अपडेटेड: 6:07 PM 0thGMT+0530
17 मार्च 2026:
मध्य प्रदेश इंदौर:
इंदौर के सर्राफा व्यवसायी से छिंदवाड़ा के तामिया में लूट:
इंदौर के एक सर्राफा व्यवसायी से छिंदवाड़ा में एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है । जिसमें व्यापारी को होटल में बंधक बनाकर करीब चार करोड रुपए कीमत के सोने के जेवर लूट लिए गए।
दरअसल इंदौर के बाद सराफा क्षेत्र में शिव ज्वैलर्स और पोरिया ज्वेलर्स के संचालक सोमेंद्र सोनी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह छिंदवाड़ा के व्यापारियों को ज्वेलरी सप्लाई करते हैं। 24 फरवरी को शुभम सोनी नाम के एक युवक ने उन्हें फोन करके गहनों का आर्डर दिया।
इसके बाद 26 फरवरी को सोमेंद्र सोनी अपने भाई यशेंद्र के साथ जेवर लेकर छिंदवाड़ा पहुंचे।
यहां पर आरोपी शिवम सोनी ने उन्हें तामियां चलने के लिए कहा। और तामिया ले जाकर वहां उन्हें होटल में बंधक बना लिया ।आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और उनसे करीब 4 करोड़ कीमत के गहने लूट लिए।
सर्राफा व्यापारियों में भय का माहौल:
आरोपियों से चंगुल से छूटने के बाद सोमेंद्र सोनी इंदौर लौट आए और यहां पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल तामिया पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है । इस बड़ी वारदात के बाद सर्राफा व्यापारियों में भय का माहौल है । खुले आम इस तरह की लूट की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं । पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जायेगी। इसके लिए पुलिस टीम तैयार कर दी गई है।