इंस्टाग्राम पर देह व्यापार का रैकेट: फोटो भेजकर एडवांस में पैसे लेते थे आरोपी
संवाददाता
12 March 2026
अपडेटेड: 1:32 PM 0thGMT+0530
12 मार्च 2026
भोपाल। राजधानी में सोशल मीडिया के जरिए देह व्यापार चलाने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार आरोपी अमरीन और आफरीन से पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
जांच में सामने आया कि आरोपी इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों से संपर्क करते थे। इसके बाद युवतियों की तस्वीरें भेजकर एडवांस में पैसे ले लिए जाते थे।
पुलिस के अनुसार ग्राहक से बातचीत के बाद उसे लोकेशन और समय बताया जाता था। एडवांस रकम मिलने के बाद युवतियों को ग्राहक के पास भेजा जाता था और बाद में पूरा भुगतान लिया जाता था।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ग्राहकों से 70 प्रतिशत तक एडवांस ले लेते थे। होटल बुकिंग से लेकर खाने-पीने तक का खर्च भी ग्राहक से ही लिया जाता था।
पुलिस का कहना है कि यह नेटवर्क केवल भोपाल तक सीमित नहीं था, बल्कि आसपास के शहरों और अन्य स्थानों तक भी सक्रिय था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है l