इजराइल-ईरान युद्ध पर संसद में हंगामा, विपक्ष के शोर के कारण कार्यवाही बाधित
संवाददाता
10 March 2026
अपडेटेड: 12:41 PM 0thGMT+0530
10 मार्च 2026
संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन इजराइल-ईरान युद्ध का मुद्दा गूंजता रहा और विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही प्रभावित हुई। विपक्षी दलों ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और उसके भारत पर पड़ने वाले असर को लेकर चर्चा की मांग की।
सोमवार को सदन की शुरुआत में कांग्रेस की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव का मुद्दा भी उठा। समाजवादी पार्टी और ओवैसी की पार्टी ने भी इसका समर्थन किया। हालांकि हंगामे के कारण इस प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकी।
विपक्ष ने पश्चिम एशिया में जारी संकट और युद्ध की स्थिति पर संसद में विस्तृत चर्चा कराने की मांग की। लगातार हो रहे शोर-शराबे के कारण लोकसभा की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई और अंततः दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।
इस बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि सरकार युद्ध की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सरकार सतर्क है और जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि मौजूदा हालात के बावजूद भारत की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।