27 अगस्त 2026 :
मध्य प्रदेश/ भोपाल//
भोपाल. ई-बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ाने ई-रिक्शा को अंदरुनी कॉलोनियों मे चलाने की प्लानिंग की जा रही है। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड द्वारा वर्तमान में 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों में यात्रियों की संख्या प्रतिदिन 15000 तक पहुंच चुकी है। रक्षाबंधन के बाद 20 और गाड़ियों को सड़क पर उतारने की योजना बनाई जा रही है।
फिलहाल इन गाड़ियों की टेस्टिंग की जा रही है। इससे पहले भोपाल सिटी लिमिटेड अलग-अलग चरण में 30 गाड़ियों को सड़क पर उतार चुका है। शहर में सीएनजी आधारित चलने वाली लाल लो फ्लोर बसों की संख्या घटकर अब केवल 30 रह गई है ,जिन्हें जल्द ही सड़क से हटाने की तैयारी की जा रही है। वर्तमान में 10 हजार से ज्यादा ई रिक्शा संचालित हो रहे हैं। इनमें बड़ी मात्रा में अवैध रिक्शों का संचालन हो रहा है । जिसके चलते यात्रियों की सुरक्षा खतरे में बनी हुई है।


Leave a Reply