24 July 2026:
Madhya Pradesh/Ujjain /
उज्जैन में NEET पेपर लीक के विरोध में छात्रों और संगठनों का प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के जंतर-मंतर आंदोलन के बाद अब इसका असर उज्जैन में भी देखने को मिल रहा है। टावर चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के नीचे पिछले चार दिनों से भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी और सर्व समाज का महापड़ाव चल रहा है।प्रदर्शनकारी NEET घोटाले की जांच, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कार्रवाई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पेपर लीक के कारण प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों को न्याय मिलना चाहिए। आजाद समाज पार्टी के सुनील अस्तेय ने कहा कि जब तक सरकार जवाबदेही तय नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने 25 जुलाई को टावर चौक से कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकालने और राष्ट्रपति व केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपने का ऐलान किया है।
उज्जैन में NEET पेपर लीक पर संग्राम…शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज:


Leave a Reply