23 जुलाई 2026 :
मध्य प्रदेश/ उज्जैन/

उज्जैन में सोशल मीडिया दोस्ती के नाम पर चल रहे हनीट्रैप और अपहरण के एक बड़े मामले का पुलिस ने खुलासा किया है।  थाना नानाखेड़ा पुलिस ने ऐसे गिरोह के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो युवकों को इंस्टाग्राम के जरिए जाल में फंसाकर उनका अपहरण करते थे, मारपीट कर आपत्तिजनक वीडियो बनाते थे और फिरौती मांगते थे । मामला 20 जुलाई का है, जब नरवर निवासी हैदर पटेल ने शिकायत दर्ज कराई थी।  आरोप है कि अंजली नाम की युवती ने नौकरी के बहाने उससे दोस्ती की और मिलने बुलाया। इसके बाद लोकेश शर्मा और उसके साथियों ने उसका अपहरण कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी।  10 लाख रुपये लेने के बाद उसे छोड़ा गया । पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह पहले आर्थिक रूप से मजबूत लोगों की जानकारी जुटाता था।‌इस मामले में पीड़ित का भांजा इदरीश भी शामिल था, जिसने हैदर की जानकारी गिरोह तक पहुंचाई।  पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अंजली ठाकुर और दीपक राजपूत अभी फरार हैं।‌

Share