9 मई 2026 :
खबर प्रधान डेस्क:
मध्य प्रदेश :
मंत्री शाह पर केस में क्यों हुई देरी: आदेश का पालन हो- सीजेआई:
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मंत्री विजय शाह पर मुकदमा चलाने की मंजूरी देने में देर होने पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है। भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ विजय शाह की विवादित टिप्पणी के मामले में कल शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई ।जिसमें सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जाॅयमल्या बागची की बेंच ने कहा कि 19 जनवरी को मध्य प्रदेश सरकार को दो सप्ताह में मंत्री विजय शाह के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी देना चाहिए था।
किंतु मुकदमा चलाने की मंजूरी में देरी होने पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है।
चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कड़े शब्दों में कहा -‘बस बहुत हुआ अब हमारे आदेश का पालन कीजिये’।
सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार को चार हफ्ते में अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश करना होगा।
आइए जाने क्या है मामला:
करनाल सोफिया कुरैशी ऑपरेशन सिंदूर के उन सैन्य अधिकारियों में शामिल थी, जो मीडिया को नियमित प्रेस ब्रीफिंग देती थी। इसी दौरान मध्य प्रदेश के अंबेडकर नगर महू में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि जिन्होंने हमारी बहू बेटियों को विधवा बनाया , हमने उन्हीं को सबक सिखाने के लिए उन्ही की एक बहन को भेजा है। उनके इस बयान के बाद काफी आलोचना हुई और उन्हें पद से हटाने की मांग उठी और फिर केस हाई कोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा।
मंत्री विजय शाह के वकील का कहना था कि मंत्री सोफिया कर्नल की तारीफ कर रहे थे।
मंत्री विजय शाह के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि उन्होंने जो कुछ कहा वह दुर्भाग्यपूर्ण था । हो सकता है वह महिला अफसर कर्नल सोफिया की तारीफ ही करना चाहते हो । लेकिन शायद अपनी बात को ठीक से नहीं कह पाए।
इस पर जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि यह सिर्फ शर्मनाक ही नहीं बल्कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। राजनेता और मंत्री होने के नाते उन्हें क्या यह नहीं मालूम कि महिला अफसर की तारीफ कैसे की जाती है।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें टिप्पणी करने की आदत है। अब बस सिर्फ उन्हें आदेश का पालन करवाईयें। मंत्री विजय शाह को स्वयं ही माफी मांगना चाहिए था। लेकिन उन्होंने माफी तब मांगी जब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लिया।


Leave a Reply