17 मई 2026 :
खबर प्रधान डेस्क
पूरे देश में तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है । अब मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। कई जगह राज्यों में तापमान में गिरावट, कई जगह आंधी पानी ,बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि देश में कल का मौसम फिर करवट लेने वाला है। कुछ जगह बारिश होने की संभावना है, तो कहीं मौसम साफ रह सकता है। कहीं ओलावृष्टि, कहीं तापमान में गिरावट, कहीं बढ़ोतरी, कहीं आंधी, भारी बारिश की चेतावनी दी जा रही है।
आईए जानते हैं कल 18 मई को देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है।
मौसम विभाग के अनुसार यूपी बिहार सहित 13 राज्यों में भारी बारिश आंधी की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई जा रही है। लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। कई राज्यों में बिजली गिरने वज्रपात गिरने की भी चेतावनी जारी की जा रही है। इसके अलावा कई राज्यों में भीषण लू का कहर भी देखने को मिल रहा है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक चक्रवाती परिसंचरण की मौजूदगी बताई जा रही है। पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। उत्तर पूर्वी बिहार में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।
मौसम विभाग के अनुसार 13 राज्यों में आंधी पानी की चेतावनी:
देश के करीब 13 राज्यों में- जिसमें यूपी ,बिहार ,दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा ,असम ,त्रिपुरा ,कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की जा रही है। जिसमें 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
दिल्ली -मौसम विभाग के अनुसार 18 मई को दिल्ली में भारी बारिश और आंधी की संभावना जताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश में मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, आगरा, मथुरा ,कानपुर ,फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर ,वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, बांदा ,हमीरपुर, झांसी ,बिजनौर में बारिश की चेतावनी जारी की गई है । जिसमें 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है।
उत्तराखंड के नैनीताल ,रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पौड़ी ,गढ़वाल ,हरिद्वार, ऋषिकेश, अल्मोड़ा ,उधम सिंह नगर में भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा चल सकती है।
बिहार में भागलपुर, पूर्णिया ,सहरसा, सुपौल ,कटिहार ,अररिया ,मुंगेर, खगड़िया, दरभंगा और मधुबनी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
पश्चिम बंगाल के नादिया, दार्जिलिंग, हुगली, मालदा, मुर्शिदाबाद ,नॉर्थ 24 परगना ,जलपाईगुड़ी, दुर्गापुर और उत्तर दिनाजपुर में आंधी बारिश की चेतावनी जारी की जा रही है।
हिमाचल प्रदेश में शिमला, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर, ऊना, किन्नौर और चंबा में हल्की बारिश की चेतावनी के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
पंजाब और हरियाणा के अमृतसर, रूपनगर, गुरदासपुर, पटियाला, मोहाली, सास नगर ,रूपनगर, कपूरथला, संगरूर ,बठिंडा ,मुक्तसर में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि 25 मई के बाद पंजाब के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है और हल्की बारिश की शुरुआत हो सकती है।
राजस्थान के जैसलमेर, कोटा, सवाई, माधोपुर ,बीकानेर, बांसवाड़ा, अजमेर, अनूपगढ़ ,अलवर ,भरतपुर, करौली, सीकर और जोधपुर में भीषण गर्मी के साथ 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।
मध्य प्रदेश के मौसम की बात करें तो ग्वालियर, भोपाल, दमोह, रतलाम, सतना, गुना ,उज्जैन ,छतरपुर, खंडवा, बालाघाट ,विदिशा ,रीवा और हरदा में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान लोगों को सावधान रहने को कहा गया है । दिन की तेज धूप में बाहर न निकलें। गर्मी से बचाव करें।


Leave a Reply