कस्तूरबा नगर में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, धुआं 15 किमी दूर तक नजर आया
संवाददाता
16 February 2026
अपडेटेड: 11:25 AM 0thGMT+0530
शहर के कस्तूरबा नगर इलाके में स्थित एक फर्नीचर गोदाम में रविवार को अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि धुएं का गुबार करीब 15 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। आग पर काबू पाने के लिए 12 दमकल वाहन और 7 पानी के टैंकर लगाए गए।
दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी परेशानी हुई। गोदाम में लकड़ी और फर्नीचर का सामान होने के कारण आग तेजी से फैल गई।
एहतियात के तौर पर आसपास की बस्ती को भी खाली कराया गया l
इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।