मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राहुल गांधी के दौरे को बताया राजनीति:

कहा -लाशों पर राजनीति करना शोभा नहीं देता:
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज शनिवार 17 जनवरी को इंदौर के भागीरथपुरा पहुंचे मुंबई हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों से मिले हालांकि सिर्फ 12 मिनट बाद ही वे अस्पताल से बाहर निकल आए।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर आपत्ति जताई है।  राहुल गांधी के दौरे पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लाशों पर राजनीति करने आए हैं । कांग्रेस का अतीत हमेशा ही विवादित रहा है और लाशों पर राजनीति करना शोभा नहीं देता।
मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को कांग्रेस शासित राज्यों की याद भी दिलाई।  उन्होंने कहा कि कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश भी राहुल गांधी को जाना चाहिए । जहां कांग्रेस की सरकार के समय भी लोग मरे थे ।  तब दूषित पानी पीने से 20 लोगों की जान गई थी । लेकिन राहुल गांधी वोटो के लिए इंदौर के भागीरथपुरा पहुंच रहे हैं।
मोहन यादव ने कहा कि सरकार इस मुश्किल दौर में जनता के साथ मजबूती से खड़ी है और सभी प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है।