4 जुलाई 2026:
काशी विश्वनाथ मंदिर में गोली चलने से बाद हड़कंप मच गया। दरअसल मंदिर में PAC के जवान की बंदूक से अचानक गोली चल गई ,गोली चलने से तीन लोग जख्मी हो गए । यह जवान गेट नंबर 4B पर तैनात था।
जानकारी के मुताबिक जवान की गलती से दो राउंड गोली चल गई। जिसमें तीन फूल बेचने वालों को गोली के छर्रे लगे हैं ।
काशी जोन के डीसीपी गौरव बंसवाल के मुताबिक जवान की गलती से जमीन पर दो राउंड गोली चल गई । यह छर्रे तीन फूल बेचने वालों को लगे । एक के हाथ में और एक की कमर में और एक के पैर में गोली के छर्रे लगे। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है । किंतु यह बहुत हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है ।
क्योंकि काशी विश्वनाथ परिसर में बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचते हैं और यहां पर हर समय ज्यादा भीड़ मिलती है। मंदिर का गेट नंबर 4B जहां पर आमतौर पर श्रद्धालुओं की एंट्री होती है। वहां पर जवान की गलती से गोली चल गई।
गोली चलने से वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है किंतु यह बहुत हैरान करने वाला मामला है। अब देखना यह अहम होगा कि आगे इस मामले में क्या कार्रवाई होती है।


Leave a Reply