10 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश/ हरदा:
हरदा मंडी में 7 दिनों से भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है।क्ष इस प्रदर्शन को लगभग 150 घंटे हो चुके हैं और आज किसानों के आह्वान पर पूरे हरदा में आधे दिन का बंद रखा गया। इसमें स्थानीय व्यापारियों ने इस बंद का समर्थन किया।
आज 10 जुलाई सुबह से ही बाजार पूरी तरह बंद रहा, जो दुकान में खुली थी, उन्हें किसानों ने हाथ जोड़कर बंद कराया। किसानों की यह मांग है कि समर्थन मूल्य पर मूंग की शत प्रतिशत खरीदी की जाए।
दोपहर 3:00 के बाद अन्य किसान संगठनों के द्वारा चक्का जाम की चेतावनी भी दी है जिससे प्रशासन अब अलर्ट मोड पर आ गया है।
क्या है किसानों की मांग:
दरअसल भारतीय किसान संघ मूंग खरीदी पर 100% खरीदी की मांग किस कर रहे हैं और इस प्रदर्शन को करते हुए आज उनका सातवां दिन है। यानी इस आंदोलन का 150 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। किसानों का लगातार यह प्रदर्शन जारी है और उनकी मांग है कि 100% मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाए।
इसी उपलक्ष्य में किसानों ने आज हरदा बंद का आह्वान किया था इस वजह से हरदा की मंडी बंद रही।क्ष और सभी व्यापारियों ने इसमें समर्थन दिया।
किसान संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उनकी मांग मानी नहीं जाती तो यह योजना जो संभाग लेवल पर चल रही है, आगे प्रदेश लेवल पर जाएगी। और यह धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। इसके लिए हमें सभी किसानों का पूर्ण रूप से समर्थन मिल रहा है।


Leave a Reply