29 अप्रैल 2026:
उत्तराखंड:रुद्रप्रयाग।
उत्तराखंड की केदारनाथ यात्रा में इस बार पहले ही सप्ताह में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़ उमड़ रही है। 22 अप्रैल को कपाट खुलने के बाद से लगातार बड़ी संख्या में दर्शनार्थी पहुंच रहे हैं। यात्रा के सातवें दिन मंगलवार को 21 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। इसके साथ ही, एक सप्ताह में कुल श्रद्धालुओं की संख्या 2.07 लाख के पार पहुंच गई है।


Leave a Reply