23 अप्रैल 2026:
मनी प्लांट ऐसा पौधा है जिसे हर कोई पसंद करता है और हर किसी के घर में यह आसानी से देखा जा सकता है।
मनी प्लांट घर को एक खूबसूरत लुक देता है और साथ-साथ घर को ठंडक प्रदान करता है। इसे घर के अंदर और बाहर कहीं भी रख सकते हैं। किंतु तेज गर्मी में इसे घर के अंदर ही रखना चाहिए। या ऐसी जगह रखें जहां पौधे को सीधी धूप ना मिले। क्योंकि इसे धूप की बहुत कम जरूरत होती है। गर्मी के दिनों में अगर इसे पर्याप्त देखभाल न मिले तो पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं। पीली पड़कर पत्तियां गिर जाती हैं। कई बार पत्तियां मुरझाई और जली सी हो जाती हैं। पत्तियों की टिप आगे से ब्राउन होकर सूखने लगती है।

आईए जानते हैं कुछ मुख्य कारण :
1..अगर मनी प्लांट की पत्तियां पीली पड़ रही है या पत्तियों की टिप आगे से जल रही है तो इसका यह अर्थ है कि पौधा ज्यादा गर्मी बर्दाश्त नहीं कर सकता । धूप और गर्म हवा से पत्तियां जलने लगते हैं और पत्तियों का रंग पीला पड़ जाता है।
2..कई बार ज्यादा पानी देने से भी पौधे की पत्तियां पीली होने लगती हैं। क्योंकि ज्यादा नमी होने से पौधे की जड़े सड़ने लगती हैं।
3..इसलिए गर्मी के दिनों में पौधे को छांव वाली जगह में रखना चाहिए। 4..पौधे में पानी तब दें जब गमले की ऊपर की मिट्टी सूखी हुई दिखे।
5..पुराने और सूखे पत्तों को हटा दें, इससे पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है, और पत्तियां हरी-भरी दिखती हैं।
6.. 10 से 15 दिन में पौधे को कुछ घरेलू खाद अवश्य देना चाहिए जिससे पौधे को पोषक तत्त्वों की कमी नहीं होती।
7..गोबर की खाद या वर्मी कंपोस्ट को पानी में मिलाकर फिर इस पानी को पौधे में देना चाहिए।
8..सब्जियों के छिलकों को दो से तीन दिन पानी में भिगोकर रख दें। फिर इस पानी को पौधे में डालने से पत्तियां हरी-भरी और चमकदार बनती हैं।
9. आधा कप छाछ को 1 लीटर पानी में मिलाकर,इस पानी को पौधे में देने से पौधे को जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं।
जिससे पौधा अच्छी तरह ग्रोथ करता है। 15 से 20 दिन में पौधे को एक खाद अवश्य देना चाहिए।
10..यदि आपने मनी प्लांट को सिर्फ पानी में लगा कर रखा है तो 7 से 10 दिन में पानी को अवश्य बदल देना चाहिए।
11.. एक चम्मच एप्सम साल्ट को 1 लीटर पानी में घोलकर, इस पानी से महीने में एक बार पत्तियों में स्प्रे करने से पत्तियां हरी भरी चमकदार और सुंदर बनती है
थोड़ी सी देखभाल से ही पौधे में अच्छी ग्रोथ होती है और पौधे की पत्तियां तरोताजा और चमकदार दिखती है।


Leave a Reply