25 अप्रैल 2026:
मध्य प्रदेश खंडवा:

मध्य प्रदेश के खंडवा में एक पार्क के सामने एक  पशु चर्बी फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। यह फैक्ट्री इमलीपुरा स्थित बेगम पार्क के सामने चल रही थी।  जहां सुबह 7:50 से दोपहर 12:50 तक कार्रवाई की गई।  जिसमें 1500 लीटर चर्बी और 2700 लीटर केमिकल सहित सात छोटे ट्रक भर कर पशुओं के अवशेष मिले हैं। इन अवशेषों में पशुओं की हड्डियां ,खाल, सींग, और साल्ट शामिल है।  यह फैक्ट्री अनवर कुरैशी संचालित कर रहा था।  जिसने जांच टीम को ट्रेड लाइसेंस दिखाने का प्रयास किया । किंतु सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह ने बताया कि इसकी अवधि 31 मार्च 2023 को खत्म हो चुकी है।
इसके बाद जांच टीम गोदाम के अंदर गई ,जहां दो अन्य ठिकानों से 600 से ज्यादा जानवरों की खाल, 300 बोरी साल्ट बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार इस चर्बी का उपयोग घी और अन्य खाद्य पदार्थ बनाने में उपयोग किया जा रहा था । आसपास के लोग शफीक, शेख मोहम्मद ,अर्शी, आयशा, जावेद,काफी अरसे से इस फैक्ट्री की शिकायत कर रहे थे। और जांच  की मांग कर रहे थे