1 अगस्त 2026 :
मध्य प्रदेश खरगोन:
खरगोन जिले में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बेहद प्रभावित कर दिया है।  बीते 24 घंटे में जिले में करीब 4 इंच बारिश दर्ज की गई है।  जिसे इस मानसून सीजन की सबसे अधिक बारिश में से एक माना जा रहा है । कई इलाकों में सड़के जलमग्न हो गई हैं ,खेती में खड़ी फैसले पानी में डूब गई है ।
लगातार बारिश से कुंदा, वेद और इंद्रावती नदियां उफान पर हैं।  प्रशासन ने जल भराव वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और चेतावनी बोर्ड और रेस्क्यू दल तैनात कर दिया है

खरगोन जिले में पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है।  आसपास की जो नदियां हैं, कुंदा नदी ,इंद्रावती नदी में जल स्तर काफी बढ़ चुका है। पानी का जल बहाव तेजी से बह रहा है । नगर पालिका द्वारा यहां बैरिकेड लगा दिए गए हैं।  सभी की आवाजाही बंद है। पुलिस की तैनाती भी नजर आ रही है।  चेतावनी बोर्ड भी लगा हुआ है । बारिश के माहौल को देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।  यहां पर तेज बहाव का ,जो सांप का नजारा कुछ समय पहले कुंदा नदी में देखा गया था।

छत्तीसगढ़ में भी बारिश का कहर जारी है 3 दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है।  बारिश की रफ्तार धीमी पड़ सकती है, ऐसा अनुमान था लेकिन दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।  राजधानी में बारिश के चलते  हालात गंभीर बने हुए है ।

Share