गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर रेलवे में दिल्ली क्षेत्र के लिए पार्सल बुकिंग पर चार दिनों की अस्थाई रोक लगाई है। यह प्रतिबंध 23 जनवरी से 26 जनवरी तक रहेगा और भोपाल मंडल सहित देश के सभी संबंधित रेल मंडलों पर समान रूप से लागू रहेगा। रेलवे के अनुसार इस अवधि में नई दिल्ली ,दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन ,आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला और आदर्श नगर ,दिल्ली स्टेशनों के लिए किसी भी प्रकार के पार्सल की बुकिंग लोडिंग और अनलोडिंग नहीं की जाएगी। साथ ही रेलवे पार्सल पैकेजिंग से संबंधित सभी गतिविधियों पर भी रोक रहेगी । लीज पर दिए गए एसएलआर ,जीसी और वीपीएस के जरिए होने वाला इनवर्ड और आउटवर्ड पार्सल ट्रैफिक भी निलंबित रहेगा।
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर 23 जनवरी से 26 जनवरी तक बंद रहेगी रेलवे पार्सल सुविधा:
TAGS:

Leave a Reply