25 अप्रैल 2026:
क्या आप भी गर्मी में बेजान हो रही त्वचा से परेशान हैं और चाहिए नेचुरल ग्लो :

बढ़ती गर्मी और गर्म हवाएं त्वचा को बेजान और रूखा बना देती हैं। अक्सर हम अपने चेहरे में ग्लो पाने के लिए महंगे फेशियल या ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं।  लेकिन हमें कुछ खास नहीं फर्क नहीं मिलता। आज हम आपको बता रहे हैं कि आपके घर में मौजूद हल्दी और एलोवेरा जेल का मिश्रण किसी जादुई नुस्खे से कम नहीं है।‌

हल्दी में मौजूद एंटी-सेप्टिक गुण और एलोवेरा की कूलिंग प्रॉपर्टीज मिलकर न सिर्फ हमारी त्वचा को ठंडा रखती हैं, बल्कि इसे अंदर से हील करके एक नेचुरल ग्लो भी देती हैं। आइए जानते हैं इसे कैसे इस्तेमाल करें ।  इस्तेमाल करने का सही तरीका और पायें इसके बेमिसाल फायदे।
कैसे बनाएं इस खास पैक को :
सबसे पहले एक बाउल में बेसन लें और उसमें 2 बड़े चम्मच ताजा एलोवेरा मिलाएं, और सिर्फ एक चुटकी हल्दी मिलाएं। ध्यान रखें ज्यादा हल्दी नुकसान कर सकती है और  चेहरा पीला पड़ सकता है।अब इस
मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स करें जब तक कि यह एक स्मूथ पेस्ट न बन जाए।
इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
इस फेस पैक के फायदे:
1. त्वचा को ठंडक प्रदान करता है :यह पैक प्राकृतिक रूप से त्वचा को ठंडक प्रदान करता है । चेहरे की स्किन
की जलन और रेडनेस को कम करता है।
2..मुंहासों से मुक्ति: हल्दी के एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंहासों को पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं।
3..दाग-धब्बे कम करता है: इसे नियमित रूप से इस्तेमाल से चेहरे के काले घेरे और पिगमेंटेशन कम होने लगती है।
4..टैनिंग को खत्म करता है: यह पैक धूप से झुलसी त्वचा को रिपेयर कर स्किन टोन को एकसार बनाता है।

दही के इस्तेमाल से चेहरे में पायें नेचुरल ग्लो :
दही में लैक्टिक एसिड होता है जो dead skin को हटाता है और चेहरे में निखार आता है।

दही और हल्दी को मिला कर  बनाया गया पैक चेहरे को साफ, बेदाग और चमकदार बनाता है। इसके लिए 1 चम्मच ताजे दही में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बनाएं।  इसे चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह पैक हफ्ते में 1-2 बार इस्तेमाल किया जा सकता है। 
 यह मिश्रण चेहरे की टैनिंग को कम करता है और त्वचा में प्राकृतिक निखार लाता है।
साथ ही यह पैक चेहरे के बैक्टीरिया को कम करके पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में  भी मदद करता है।