आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। एक 5 साल की मासूम बच्ची पर एक कुत्ते ने हमला कर दिया और उसके चेहरे को बुरी तरह नोंच डाला।  गंभीर हालत में बच्ची को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

  इसी तरह एक अन्य व्यक्ति पर भी कुत्ते ने हमला किया । वह मोटरसाइकिल से गुजर रहा था।  तभी अचानक कुत्ता उस पर टूट पड़ा।‌ मोटरसाइकिल चालक गिर गया और उसके हाथ में गहरा जख्म हो गया । उसे भी जिला अस्पताल भेजा गया है।  लोगों का कहना है कि आवारा कुत्ते अचानक हमला कर देते हैं जिससे कई बार गंभीर दुर्घटनाएं हो जाती हैं और लोगों की जान खतरे में पड़ जाती है।