गोमांस मामले के प्रतिबंध के बावजूद बंद कंटेनर में अवैध स्लॉटरिंग :

khabar pradhan

संवाददाता

29 January 2026

अपडेटेड: 2:33 PM 0thGMT+0530

गोमांस मामले के बाद एक नया मामला- बंद कंटेनर में हो रही ढुलाई: तीन आरोपी गिरफ्तार:

गोमांस का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि एक नया मामला सामने आया है। गोमांस के प्रतिबंध के बावजूद अवैध स्लॉटरिंग का मामला सामने आ रहा है।
दरअसल बंद कंटेनर में ढुलाई के मामले में 11 मवेशी मिले हैं और इन मवेशियों को ले जाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
अवैध रूप से कंटेनर में भरकर 11 मवेशी को स्लॉटरिंग के लिए परिवहन करने वाले तीन आरोपियों को बैरसिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इसमें से दो आरोपी फरार हो गए हैं। कंटेनर में 6 भैंसें,  चार पाड़े और एक पडिया को बैरसिया से भोपाल बेचने के लिए ले जा रहे थे।  पांच आरोपियों में से एक कंटेनर का मालिक भोपाल निवासी शाहरुख कुरेशी है जबकि ड्राइवर इरशाद और हेल्पर जाहिद है।  दो आरोपी पप्पू और खालिद बैरसिया के रहने वाले हैं इन्होंने इन मवेशियों को इकट्ठा कर कंटेनर में लोड कराया था।
बैरसिया थाना पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात करीब 2:00 बजे की है । कंटेनर पकड़ने के बाद आरोपियों से मवेशियों के परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे गए।  लेकिन आरोपी कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सके । पुलिस का कहना है कि बंद कंटेनर में मवेशियों का परिवहन करना प्रतिबंधित है । आरोपियों ने मवेशियों को पहले परासिया में इकट्ठा किया उसके बाद रात के समय उनको लौटकर भोपाल ले जा रहे थे।  जिनको पुलिस ने पकड़ लिया।
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मवेशियों को बेचने के लिए भोपाल मंडी लेकर जा रहे थे।  आरोपियों के पास से मवेशियों को खरीदने के संबंध में कोई भी दस्तावेज नहीं मिले हैं।  17 18 दिसंबर की रात राजधानी के स्लॉटर हाउस में ट्रक में गोमांस मिलने के बाद स्लॉटर हाउस को सील कर दिया गया था।  ऐसे में सवाल यह भी है कि क्या आरोपी अवैध स्लॉटरिंग के लिए मवेशियों को भोपाल लेकर आ रहे थे । पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने बताया कि  बैरसिया कार्यालय के पास पुलिस ने एक कंटेनर पकड़ा वह रास्ता सकरा हुआ था । ऐसे में गली में बड़ा कंटेनर जाता हुआ देखकर रहवासियों को शक हुआ।  इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी । पुलिस ने तलाशी ली तो कंटेनर के अंदर 11 मवेशी मिले । उनके पास वैध दस्तावेज नहीं थे, जिससे पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

टिप्पणियां (0)