भोपाल के बहुचर्चित गोमांस मामले में आरोपी असलम कुरैशी उर्फ असलम चमड़ा की ओर से भोपाल कोर्ट में आवेदन लगाया गया था। जिस पर कल शाम 4:00 बजे सुनवाई हुई । इस दौरान पुलिस की ओर से कोर्ट में प्रतिवेदन पेश किया गया । जिसमें कहा गया कि पूरे घटनाक्रम के जो भी वीडियो फुटेज सामने आए हैं ,उनको जांच पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा । कोर्ट ने सुनवाई करते हुए पुलिस की ओर से पेश जवाब को स्वीकार कर लिया है, और इस मामले में 6 फरवरी को सुनवाई की तारीख दी गई है।
आपको बता दें कि आरोपी असलम की ओर से सीनियर एडवोकेट जगदीश गुप्ता ने कोर्ट में अपना वकालतनामा पेश किया।  उनका कहना है कि 17 दिसंबर 2025 की रात 11:00 से रात 1:00 के बीच की यह घटना है।  इस दौरान पुलिस की गैर मौजूदगी में बाहरी लोगों ने शोर मचाते हुए कंटेनर खोल दिया था और उसमें रखे हुए मांस के साथ छेड़छाड़ की गई है।  उन्होंने कोर्ट से मांग की कि पुलिस कंट्रोल रूम से लेकर रुस्तम पुलिस कॉलोनी जहांगीराबाद के बीच का सीसीटीवी फुटेज पुलिस से मंगा कर कोर्ट के सामने पेश करें।