6 सितंबर 2026:
मध्य प्रदेश/ ग्वालियर/
एकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय से हुई 21.05 करोड़ की साइबर ठगी में अब उत्तरप्रदेश कनेक्शन सामने आया है। राज्य साइबर सेल ने ठगी की रकम के लिए म्यूल खाते खुलवाने और उन्हें ठगों को बेचने वाले तीन एजेंटों को कानपुर और उन्नाव से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खातों में 25 लाख रुपए पहुंचे थे, जो विजयवर्गीय से ठगी द्वारा लिये गए थे। जांच में पांच राज्यों में हुई साइबर ठगी की रकम में से करीब 1.35 करोड़ के लेन-देन का भी कनेक्शन इन खातों से मिला है। रोशनीघर रोड निवासी सीए अशोक विजयवर्गीय को साइबर ठगों ने निवेश
में मोटा मुनाफा का झांसा देकर उनसे 21 करोड़ 5 लाख 90 हजार ठग लिए गए।
जांच में कानपुर निवासी आलोक गुप्ता और उन्नाव निवासी रंजीत का करंट खाता सामने आया। दोनों के खातों में ठगी की रकम में से 25 लाख जमा हुए थे। पूछताछ में दोनों ने बताया कि सौरभ सोनकर और पार्टनर चिंटू म्यूल खाते उपलब्ध करते थे। पुलिस ने सौरभ को गिरफ्तार कर लिया, चिंटू फरार है


Leave a Reply