घरेलू गैस की मारामारी:online booking बंद; केंद्र ने कहा- गैस जमा न करें
संवाददाता
12 March 2026
अपडेटेड: 3:12 PM 0thGMT+0530
12 मार्च 2026
घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक घर से 25 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि ये सिलेंडर घर में जमा करके रखे गए थे।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जरूरत से ज्यादा गैस सिलेंडर अपने घरों में जमा न करें। ऐसा करने से बाजार में गैस की कमी हो जाती है और आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अधिकारियों के अनुसार, कई जगहों पर गैस सिलेंडर की मांग बढ़ने के कारण होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायिक जगहों पर भी कतारें लग रही हैं। इसी वजह से प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है और अवैध भंडारण पर कार्रवाई की जा रही है।
इधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और आपूर्ति की स्थिति के कारण गैस बाजार पर भी असर पड़ा है। बताया जा रहा है कि वैश्विक स्तर पर तेल की सप्लाई को संतुलित करने के लिए बड़े तेल उत्पादक देश उत्पादन बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं।
राज्य सरकार ने स्थिति पर नजर रखने के लिए तीन मंत्रियों की एक समिति भी बनाई है, जो गैस आपूर्ति और वितरण की निगरानी करेगी l