Share


29 अप्रैल 2026:
खबर प्रधान डेस्क:

आजकल की व्यस्त दिनचर्या से हम अपनी त्वचा की देखभाल नहीं कर पाते।  जिसकी वजह से हमारी त्वचा बेजान और रूखी होने लगती है।
बाजार के केमिकल भरे प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से त्वचा और भी खराब होती है। किंतु आज हम आपको बताने जा रहे हैं -घर की चीजों से ही अपने चेहरे पर ग्लो कैसे लाएं।
गुड़हल त्वचा के लिए है बेहद खास;
गुड़हल के फूल में विटामिन सी पाया जाता है जिससे यह हमारी त्वचा की गहराई से सफाई करता है। इसमें मुसिलेज नामक एक तत्व होता है जो प्राकृतिक रूप से चेहरे मैं नमी लाता है।  इससे त्वचा में कॉलेजन की मात्रा भी बढ़ती है, चेहरा कोमल और चमकदार दिखता है।
गुड़हल के फूल को अगर हम नियमित रूप से अपनी पिक्चर में शामिल करते हैं कोशिकाओं को हटाकर नई प्रजा को बनाने में मदद करता है चेहरे की त्वचा में कसावट लाता है। चेहरे में एम बारीक रेखाएं और झुर्रियां कम होती हैं।
यह एक नेचुरल बॉटोक्स की तरह काम करता है।
इसमें विटामिन सी होता है और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जिससे पिगमेंटेशन चेहरे के दाग धब्बे धूप से त्वचा यानी सनटैन को कम करता है। यह चेहरे की रंगत को सुधरता है और चेहरे को मिलता है –एक गुलाबी, मखमली,दमकती त्वचा।

यदि आप भी चाहते हैं कि आपका चेहरा
प्राकृतिक रूप से चमकता रहे, गुड़हल के फूल को अपने स्किन की देखभाल के लिए नियमित रूप से शामिल करें।

आईए जानते हैं कि घर पर ही गुड़हल के फूल का फेस पैक कैसे बनाएं:

गुड़हल के फूल का हम अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। 1..गुड़हल के फूलों के पंखुड़ियां को अलग करके इसे साफ पानी से धो लें। जिससे उसमें जमीं  हुई धूल मिट्टी साफ हो जाए। अब इन पंखुड़ियां में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर बारीक पीस लें। इसमें थोड़ा सा दही मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को गर्दन और चेहरे में
लगायें और 10 से 15 मिनट तक लगाकर रखें फिर सामान्य पानी में चेहरा धो लें।
2…एक कप गुनगुना पानी लें गुड़हल के फूल की साफ पत्तियों को उसमें डाल दें, और  10 मिनट के लिए ढक कर रखें । अब इस पानी को छानकर 3 से 4 बूंद ग्लिसरीन की मिला कर इसे किसी स्प्रे बोतल में भरकर रख लें। यह एक बेहतरीन टोनर का काम करता है।
3..गुड़हल के फूल की पत्तियों को छांव में सुखाकर रख लें। जब यह पत्तियां सूख जाए तो इसे पाउडर बनाकर एक एयर टाइट डिब्बे में बंद कर रख लें। जब भी चेहरे में फेस पैक लगाना हो, इस पाउडर को मिलाकर फेस पैक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी या बेसन को दही और शहद मिलाकर फिर इस पाउडर को मिलाकर फेस पैक की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।


Share