हत्या के बाद आरोपी खुद पहुंचा थाने:

टीकमगढ़ जिले के खरगपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह  सुनील रूसिया की फावड़ा मारकर हत्या कर दी ।  उनकी उम्र 42 वर्ष थी।  वारदात के बाद आरोपी सुरेंद्र यादव स्वयं  थाने पहुंच गया । इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया और संघ समर्थक बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए।  कल रविवार शाम जब गणतंत्र दिवस की तैयारी चल रही थी । तब खरगापुर बल्देवगढ़ मार्ग पर तुलसी घाट के पास स्थित एक  कुएं में सुनील रूसिया का शव मिला।‌ आरोप है कि पहले उनके सिर पर फावड़ा मारा गया ,फिर उन्हें कुएं में धकेल दिया गया और ऊपर से पत्थर फेंके गए ताकि उनकी जान न बच सके।
आरोपी द्वारा थाने में सूचना देने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और मौके पर ही पहुंचकर शव को बाहर निकाला और जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि 2 वर्ष पहले सुनील ने आरोपी से जमीन खरीदी थी।‌ जिस पर प्लाॅटिंग की जा रही थी।  इसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।  हाल ही में मकान निर्माण को लेकर दोनों पक्षों में भी विवाद बढ़ा और इसी दौरान हत्या की वारदात हुई । घटना के बाद संघ समर्थकों ने सुनील का शव सड़क पर रख कर जाम लगा दिया और आरोपी के मकान पर कार्रवाई की मांग की।