8 August 2026: जम्मू कश्मीर/

पाकिस्तान की सरहद पर बैठे आतंकी जम्मू कश्मीर में दाखिल होने की फिराक में हैं । मगर वह मुमकिन हो नहीं पा रहा ‌ ऐसे में ड्रोन की मदद करके इस इलाके में यह घुसने की कोशिश कर रहे हैं । यहां सुरक्षा बलों की तैनाती कहां-कहां है, कितनी है, किस तरीके से इससे निपटा जा सके। कैसे आतंकियों को यहां भेजा जा सके। जानकारी लेने की फिराक में बैठा है।
मगर सेना लगातार सतर्क है बीएसएफ लगातार अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर डटी हुई है । जम्मू कश्मीर पुलिस का पहरा लगातार 24 घंटे रहता है।
जानकारी के अनुसार कठुआ के हीरा नगर सेक्टर के इलाके में अचानक एक ड्रोन की हरकत को देखा गया।  जिसके बाद बीएसएफ तुरंत सतर्क हूई। पिछले लगभग दो सप्ताह में चार बार ड्रोन की ऐसी हरकतें बॉर्डर और LOC  के इलाके में देखी गई है जिससे यह स्पष्ट होता है कि पाकिस्तान की मंशा किसी भी तरीके से जम्मू कश्मीर में शांति को भंग करने की है। घुसपैठ की स्थितियां पिछले कुछ समय से पाकिस्तान की तरफ से काफी ज्यादा बढ़ रही है।  

पाकिस्तान की स्वयं की स्थितियां हैं खराब:

  पाकिस्तान का  अपने घर की स्थितियां खुद ही ठीक नहीं है, शायद उससे ध्यान भटकाना और दूसरी तरफ कहीं ना कहीं जो पिछले कुछ समय में गतिविधियां हुई है । वह उसे कंटीन्यू रखना चाहते हैं।
अभी कुछ दिन पहले नाम पूछ कर गोली भी मारी गई थी।  हमारे जवान भी शहीद हुए। इस तरह की घटना यहां निरंतर जारी  रहे।  पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हालात खराब बने रहे।  बलूचिस्तान अलग पाकिस्तान को परेशान करे हुए हैं ।

आसिफ मुनीर पर भी है दुनिया की नजर:

दुनिया की नजर पाकिस्तान पर है और सवाल आसिफ मुनीर पर उठ रहा है।   जो आर्मी चीफ से फील्ड मार्शल बनने वाला आसिफ मुनीर, जो अपनी सेना को बड़ा बहादुर बता रहा था, आज उसकी हालत कितनी पतली है।  उसकी सेना लगातार हर मोर्चे पर फेल हो रही है।  चाहे बलूचिस्तान में बीएएलए कहां हो, टिहरी के तालिबान का सामना हो या फिर पीओके में लोगों को कंट्रोल करने का हो।

15 अगस्त के कारण दहशत फैलाना चाहता है पाकिस्तान:

15 अगस्त नजदीक है उससे पहले यह कोशिश है और ज्यादा तेज हो सकती है।  अभी जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 ,35 -A को भी हटा दिया गया।  उसके हटाने के बाद से जम्मू कश्मीर में जो बदलाव हुए हैं ,वह पाकिस्तान को रास नहीं आ रहे। पाकिस्तान की यह मंशा जरूर होगी कि कश्मीर के हिस्से को यह भारत के किसी भी हिस्से को निशाना बना सके।  किंतु सतर्कता के चलते चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बलों का पहरा है।  इस कारण मासूम और निहत्थे लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।
अभी जम्मू कश्मीर के कठुआ में पाकिस्तानी ड्रोन दिखा।  कटवा के हीरानगर में ड्रोन देखने के बाद सर्च ऑपरेशन हुआ।  सुखमल देवी, धारा और तपन गांव के ऊपर यह पाकिस्तान ड्रोन  दिखा । किंतु बीएसएफ की कार्रवाई के बाद इसे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर  भाग चुका है । हथियार या नशीले पदार्थ गिराने की आशंका भी जताई जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास के  इलाके में सुखमल ,देवेंदरा और तपन गांव के ऊपर इस  ड्रोन को  देखा गया । जैसे ही सीमा सुरक्षा बल  के जवानों की नजर इस ड्रोन पर पड़ी।  तुरंत काउंटर मेजर शुरू करते हुए इसे गिराने के लिए फायरिंग की । बीएसएफ के तुरंत कार्रवाई को देखकर काफी ऊंचाई पर उड़ रहा है ड्रोन वापस अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पर भागने में कामयाब रहा।

Share