3 जून 2026 :
खबर प्रधान डेस्क :
मध्य प्रदेश/
जीतू पटवारी का भगवान के फोटो लगे दुपट्टा विवाद पर सियासी तूफान:
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल सोशल मीडिया पर भगवान राधा कृष्ण के चित्र वाला दुपट्टा जीतू पटवारी द्वारा साइड में फेंकने के आरोप लगाए जा रहे हैं इसे लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी विवादों में घिर गए हैं।
बीजेपी ने इसे सनातन धर्म और किसानों का बताया अपमान:
बीजेपी ने इस वीडियो को लेकर जीतू पटवारी पर सनातन धर्म और किसानों के अपमान का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि इंदौर से मंदसौर जाते समय जीतू पटवारी किसान कांग्रेस के एक सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसी दौरान एक किसान ने उन्हें भगवान राधा-कृष्ण की तस्वीर वाला दुपट्टा भेंट किया। वायरल वीडियो में आरोप लगाया जा रहा है कि पटवारी ने दुपट्टा लेने के बाद उसे और पहले से गले में मौजूद एक अन्य धार्मिक दुपट्टे को नीचे फेंक दिया…वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधा है। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक गुप्ता ने कहा कि यह किसानों और सनातन संस्कृति का अपमान है… उन्होंने आरोप लगाया कि जीतू पटवारी लगातार अमर्यादित व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो किसानों ने उन्हें श्री राधे लिखे हुए दुपट्टा पहन रहे थे उसे दुपट्टे को पटवारी ने फेक कर किसानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस चाहिए। उनका इस तरह का व्यवहार सार्वजनिक जीवन के अनुरूप नहीं है
वहीं वीडियो में पटवारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर भी टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। वे ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि मोहन भैया मुझे गाली दे रहे हैं उनके गाली देने का कारण है कि वह किसानों के हित में बात नहीं करना चाहते। फिलहाल इस पूरे विवाद पर कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


Leave a Reply