उदयपुर के ससरेठी घाट में बुधवार को एक जीप खाई में गिर गई। इस हादसे में एक मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गया। दरअसल यह जीप 20 साल पुरानी थी,जिसमें 27 लोग सवार थे। 9 लोगों को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। घाट से उतरते समय जीप के ब्रेक फेल हो गए और जीप मोड पर मुड़ने के बजाय खाई में गिर गई। हादसे में कालू, रश्मि और सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस घायलों को लेकर सीएचसी में पहुंची तो अफरा तफरी मच गई ।कोटडा आदिवासी एक इलाका है ,इस इलाके में 120 से अधिक जीप चलती है । जो अक्सर ओवरलोड होती है । पुलिस का कहना है कि ओवरलोड के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
जीप खाई में पलटी तीन लोगों की मौत:
TAGS:

Leave a Reply