6 सितंबर 2026:
देश दुनिया: दुबई:
महिला एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान पर 7 विकेट की जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना विजयी अभियान जारी रखा। टीम इंडिया ने 56 रन का मामूली लक्ष्य 8.4 ओवर में हासिल कर लिया। 68 गेंद शेष रहते ही यह जीत दर्ज की गई । जो टी20 में उसकी चौथी सबसे तेज जीत है। हालांकि, मुकाबले की दिशा भारत की स्पिनर्स ने पहली पारी में ही तय कर दी थी।
पाकिस्तान की टीम ने पहले टॉस जीता । टॉस जीतकर बैटिंग कर रही पाक टीम 18.1 ओवर में मात्र 55 रन पर ढेर हो गई। 27 रन की ओपनिंग साझेदारी के बाद अगले 28 रन में सभी विकेट गिर गए। सभी 10 विकेट स्पिनर्स श्री चरणी (3/7), दीप्ति (2/5), प्रेमा रावत (3/9), शेफाली वर्मा (1/10) ने झटके। इसके बाद भारत ने 29/3 के स्कोर से उबरते हुए आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। हरमनप्रीत कौर (18*) टॉप स्कोरर रहीं। हालांकि, यह नतीजा भारत के लिए औपचारिकता मात्र था, क्योंकि वह पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका था। इससे पहले भारत ने थाईलैंड और हॉन्गकॉन्ग को हराया था। भारत ने सभी तीनों मैच जीतकर ग्रुप स्टेज खत्म किया।
टी 20 महिला एशिया कप: भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की:श्री चरणी रहीं प्लेयर ऑफ द मैच :


Leave a Reply