6 मार्च 2026:
मुंबई वानखेड़े स्टेडियम:

चौथी बार फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम इंडिया:
टी 20 वर्ल्ड कप 2026  के सेमीफाइनल में गुरुवार 5 मार्च को टीम इंडिया ने 253 रनों का सबसे बड़ा स्कोर बनाकर इंग्लैंड को 7 रन से हराया ।  लगातार दूसरी बार फाइनल में प्रवेश कर लिया है।  भारतीय टीम चौथी बार फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।

टी 20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ  होगा। संजू सैमसन की 89 रनों की ताबड़तोड़ पारी और बुमराह की धारदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने जीत का सफर तय किया।

इंग्लैंड ने टॉस जीता: और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया:

जब टॉस हारकर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया । सभी इंडिया की जीत पक्की मान रहे थे लेकिन इंग्लैंड की टीम भी कमजोर नहीं थी। इंग्लैंड ने कड़ी चुनौती देते हुए 20 ओवर में 246 रनों तक का सफर तय करके सबको चौंका दिया।
दो लगातार फाइनल खेलने वाली टीम इंडिया पाक और श्रीलंका के बाद सिर्फ तीसरी टीम है।

ऐसे 9 रिकार्ड, जिससे मैच रोमांचक बना:

1. सर्वाधिक छक्के -भारत ने अपनी पारी में19 छक्के लगाए । यह वल्र्ड कप में किसी टीम द्वारा मैच में संयुक्त सबसे अधिक छक्के है।

2. दो बार 250+ भारत वर्ल्ड कप में दो बार 250- टोटल बनाने वाली इतिहास में पहली टीम बनी। दोनों इसी सीजन में।
3. सबसे बड़ा स्कोर-253 रन टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के नॉकआउट मुकाबले में किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है।
4. सबसे बड़ी पारी- सैमसन के 89 रन वर्ल्ड कप नॉकआउट में भारतीय बल्लेबाज का संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर। कोहली ने 2016 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 89* रन बनाए थे।

5. सबसे बड़ी साझेदारी; सैमसन-इशान ने 97 रन जोड़े दूसरे विकेट के लिए। वर्ल्ड कप नॉकआउट में हमारी रिकॉर्ड साझेदारी।
6. रनों का अंबार लगा 499 रन बनाए दोनों टीमों ने इस मुकाबले में। यह वर्ल्ड कप मैच में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड।

7. सबसे ज्यादा बाउंड्रीज; 73 बाउंड्रीज लगाए दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने मुकाबले में। यह वर्ल्ड कप मैच में सर्वाधिक।

8. सबसे आक्रामक बैटर, सैमसन 16 छक्के लगा चुके इस वर्ल्ड कप में। यह भारत के लिए एक संस्करण में सर्वाधिक।
9. ‘सिक्सर किंग’ टीम; भारत 88 छक्के लगा चुका है। यह मेगा इवेंट के एक एडिशन में किसी टीम के सर्वाधिक छक्के। 34 छक्के लगे इस मुकाबले में। यह वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा।

जीत की नींव पक्की:

इस मैच में सैमसंग ने 89 रन 42 गेंद में बनाएं इसमें आठ चौके सात छक्के देकर जीत की नींव रखी।
बुमराह ने चार ओवर में 33 रन दिए।  इसमें एक विकेट लिया और दो मैडन।
बुमराह ने 18 ओवर में 6 रन देकर भारत की जीत पक्की कर दी।
ईशान ने 18 गेंद में 39 रन बनाए।  इसमें चार चौके और दो छक्के शामिल हैं । वे 216 के स्ट्राइक रेट से खेलें ,जो टीम के लिए काफी मददगार रहा।
यदि इंग्लैंड टीम की बात करें तो बेथल ने 48 गेंद में 105 रन बनाए।‌इसमें आठ चौके और सात छक्के थे।  जो इंग्लैंड को जीत की दहलीज तक लेकर आए ,पर इंग्लैंड को जीत नहीं दिला सके।

बुमराह का 18 और हार्दिक का 19  ओवर -इनमें बने सिर्फ 15 रन:
17 ओवर तक इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट पर 209 था बुमराह ने 18 ओवर में सटीक यार्कर फेंकी। और फिर सिर्फ 6 रन देकर रन रेट का दबाव बढ़ा दिया। हार्दिक ने अगले ओवर में सिर्फ नौ रन दिए। इसमें से कर्रन का बड़ा विकेट चटकाए।  यहां से मैच इंग्लैंड से फिसल गया। आखिरी ओवर में 30 रन शिवम दुबे ने आसानी से बचा लिया

आखिरी चार ओवर में भारत के 63 रन- यही अंतर जीत दिला गया:
16 में ऊपर तक भारत ने 190 रन बनाए थे जबकि इंग्लैंड में 193 रन बनाया इस तरह मैच आखिरी चार ओवर में जीत गया भारत में इन चार ओवर में 15 ,12, 20 ,16 बनाते हुए 63 रन बनाए और इंग्लैंड इन चार ओवर में 52 रन ही बन सका और आखिरी चार ओवरों में मुकाबले में पिछड़ गया । यही चार ओवर मैच का अंतर साबित हुए और भारत को जीत दिला गए।

Share