टी20 वर्ल्ड कप में भारत का दबदबा बरकरार, न्यूज़ीलैंड को हराकर रचा नया इतिहास

khabar pradhan

संवाददाता

9 March 2026

अपडेटेड: 12:36 PM 0thGMT+0530

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का दबदबा बरकरार, न्यूज़ीलैंड को हराकर रचा नया इतिहास

9 मार्च 2026
अहमदाबाद
अहमदाबाद के मोदी स्टेडियम में गूंजते जयकारों के बीच टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया, जिसके जवाब में न्यूज़ीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।

इस जीत के साथ ही भारत टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। भारत ने टी20 क्रिकेट में अपना तीसरा वर्ल्ड कप (2007, 2024 और 2026) जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया। यह किसी भी देश द्वारा जीते गए सबसे अधिक टी20 वर्ल्ड कप खिताब हैं। इसके साथ ही भारत ने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज (दो-दो खिताब) को पीछे छोड़ दिया।

भारत का 255/5 का स्कोर टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया है। इस सूची में श्रीलंका का 260 रन का स्कोर पहले स्थान पर है, जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का 256 रन का स्कोर दूसरे स्थान पर दर्ज है।

गौर करने वाली बात यह भी है कि पिछले साल मार्च में भी भारत ने रविवार के दिन ही न्यूज़ीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। अहमदाबाद के मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया की यह पहली फाइनल जीत भी है।

महाविजय के चार नायक

• संजू सैमसन: टूर्नामेंट के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। उन्होंने 5 मैचों में 321 रन बनाए और टूर्नामेंट के शीर्ष-3 बल्लेबाजों में शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 199.37 रहा। 9 मैचों में से 4 में वे बाहर बैठे रहे।

• अभिषेक शर्मा: फाइनल में शानदार वापसी करते हुए 21 गेंदों में 52 रन बनाए। शुरुआती 4 मैचों में से 3 में वे शून्य पर आउट हुए थे, जबकि एक मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।

• ईशान: 9 मैचों में 317 रन बनाकर चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। फाइनल में उन्होंने तीन शानदार कैच पकड़े और 25 गेंदों में 54 रन की तेज पारी खेली।

• बुमराह: फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट लिए। पूरे टूर्नामेंट में उनके नाम 14 विकेट रहे, जो वरुण के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा हैं।

टिप्पणियां (0)