प्रदेश में बढ़ते हुए सड़क हादसे को देखते हुए परिवहन विभाग ने अपने अमले को सशक्त करने का बड़ा फैसला लिया है।
बढ़ती हुई ट्रैफिक मॉनिटरिंग और सड़क सुरक्षा की जरूरत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। विभाग में अभी तक 12 प्रधान आरक्षकों को अब मौके पर चालान काटने और शमन शुल्क वसूलने का अधिकार दे दिया गया है । यह प्रधान आरक्षक टैक्स से जुड़े मामलों को छोड़कर मोटर व्हीकल एक्ट की सभी धाराओं में कार्रवाई कर सकेंगें। इसके लिए अधिसूचना में संशोधन करके नया बजट नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
अभी तक परिवहन विभाग में केवल वरिष्ठ अधिकारी निरीक्षक और मंडल स्तर के अवसर ही चालानी कार्रवाई कर सकते थे। किंतु अब फील्ड स्टाफ की भारी कमी के चलते जमीनी स्तर पर कार्रवाई प्रभावित हो रही थी इसी के मद्देनजर परिवहन आयुक्त कार्यालय से प्रस्ताव भेजकर यह बतलाव किया गया है।
परिवहन विभाग के पास ए आई स्तर के पूरे प्रदेश में 35 अधिकारी हैं। जबकि एएसआई स्तर का एक भी अधिकारी नहीं है। ऐसे में कार्रवाई के लिए हवलदार स्तर के स्टाफ जिम्मेदारी दी जा सकेगी। इससे फील्ड स्टाफ की कमी पूरी होगी। ट्रैफिक उल्लंघनों पर कार्रवाई तेज होगी और सड़क हादसों में नियंत्रण में मदद मिलेगी।
ट्रैफिक उल्लंघनों पर कार्रवाई तेज करने हेतु प्रधान आरक्षकों के बढ़े अधिकार:
TAGS:

Leave a Reply