डाकू महाराज फिल्म में इस किरदार को लेकर चर्चाओं में आईं उर्वशी रौतेला

khabar pradhan

संवाददाता

22 February 2025

अपडेटेड: 9:24 AM 0ndGMT+0530

डाकू महाराज फिल्म में इस किरदार को लेकर चर्चाओं में आईं उर्वशी रौतेला

सब हैड – थियेटर के बाद OTT पर भी आई फिल्म डाकू महाराज

हमेशा सुर्खियों में रहने वाली उर्वशी रौतेला फिर एक बार फिल्म के रोल को लेकर चर्चाओं में हैं। उर्वशी रौतेला ने फिल्म के एक सीन ने हर किसी को हैरान कर दिया है। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला फिल्म ‘डाकू महाराज’ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। थिएटर के बाद फिल्म अब ओटीटी पर भी आ गई है। इसमें अभिनेत्री की फीस को लेकर दावे भी किए जा रहे हैं कि उन्होंने तगड़ी फीस वसूली ली है।

रोल छोटा फिर भी दर्शकों को लगा झटका –

फिल्म ‘डाकू महाराज’ में उर्वशी का रोल कोई बहुत बड़ा नहीं है। मगर, शुरुआत से ही उन्होंने इस तरह का माहौल बनाकर रखा कि जैसे वे फिल्म की लीड अदाकारा भी हैं। इसे ही लेकर उन्हें काफी ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी है। अब एक बार फिर से उर्वशी इस फिल्म में अपनी फीस को लेकर काफी चर्चा में आ गई हैं। फिल्म में उर्वशी का रोल महज तीन मिनट का भी रहा है। मगर, मीडिया रिपोर्ट्स में दावे भी किए जा रहे हैं कि इसके लिए उन्हें अच्छा-खासा भुगतान भी किया गया है।

तीन मिनट के रोल से करोड़ों की कमाई –

फिल्म ‘डाकू महाराज’ में उर्वशी रौतेला की फीस को लेकर काफी अटकलें लगी हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी दावे किए जा रहे हैं कि अभिनेत्री को अपने करीब तीन मिनट के रोल के लिए ही तीन करोड़ रुपये फीस दी गई है। यानी एक मिनट के लिए एक करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। हालांकि, खबरों में किए जा रहे दावों की अभी उर्वशी या किसी की तरफ से भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

टिप्पणियां (0)