तनाव के बीच भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ईरान को भेजी मेडिकल सहायता

khabar pradhan

संवाददाता

19 March 2026

अपडेटेड: 3:09 PM 0thGMT+0530

तनाव के बीच भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ईरान को भेजी मेडिकल सहायता

19 मार्च 2026
नई दिल्ली। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत ने ईरान को मेडिकल सहायता की पहली खेप भेजी है। यह सहायता ईरान की रेड क्रिसेंट सोसायटी को सौंपी गई, जिसमें आवश्यक दवाइयां और अन्य मेडिकल सामग्री शामिल हैं।

भारत में ईरानी दूतावास ने इस सहयोग के लिए भारतीय जनता का आभार व्यक्त किया है। दूतावास ने कहा कि यह सहायता सफलतापूर्वक पहुंचाई गई है और इसे भारत के लोगों की ओर से मिले समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। मेडिकल सप्लाई सौंपने का वीडियो भी साझा किया गया है।

दूसरी ओर, इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के इंटेलिजेंस मंत्री इस्माइल खातिब को हवाई हमले में मार गिराया है, हालांकि इस दावे की ईरान की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वहीं ‘जग लाडकी’ नामक भारतीय झंडे वाला तेल टैंकर गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पहुंच चुका है। यह टैंकर यूएई के फुजैरा पोर्ट से होर्मुज जलडमरूमध्य पार करते हुए आया है, जिसमें करीब 80,886 मीट्रिक टन (लगभग 5.8–6 लाख बैरल) कच्चा तेल लदा हुआ है।

टिप्पणियां (0)