25 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश/ दतिया:
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हरदा में आयोजित किसान महाचौपाल में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार तय है और कांग्रेस की जीत 2028 में सत्ता वापसी की शुरुआत बनेगी । 

जीतू पटवारी ने भाजपा पर वोटरों को पैसे देने का लगाया आरोप:

पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है और वोटरों को पैसे देने की तैयारी है । उन्होंने मूंग खरीदी की लिमिट बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों पर दर्ज FIR  की भी आलोचना की । पटवारी ने चेतावनी दी कि अगर 3 अगस्त तक खरीदी की सीमा नहीं बढ़ाई गई, तो कांग्रेस मूंग उत्पादक जिलों में किसानों के साथ चक्काजाम करेगी । उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों की लड़ाई लड़ रही है और सरकार राजनीतिक दबाव बना रही है ।  पटवारी ने वादा किया कि 2028 में कांग्रेस की सरकार बनने पर MSP कानून लागू किया जाएगा और तय MSP  से कम कीमत पर फसल खरीदने वालों पर कार्रवाई होगी । इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार की अमेरिका के साथ हुई कृषि व्यापार डील की भी आलोचना करते हुए कहा कि इससे किसानों को नुकसान हो सकता है ।

Share