29 जुलाई 2026 :
मध्य प्रदेश/ दतिया/
दतिया उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने फर्जी मतदान और बूथ कैप्चरिंग की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले सियासत तेज हो गई है । कांग्रेस ने चुनाव में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए निर्वाचन आयोग को शिकायत पत्र भेजा है। वरिष्ठ  नेता डॉ. गोविंद सिंह ने आरोप लगाया है कि दतिया में बूथ कैप्चरिंग और फर्जी मतदान की साजिश हो सकती है। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि पड़ोसी जिले भिंड के पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी दतिया में न लगाई जाए। कांग्रेस ने इस मामले में मुख्य चुनाव आयुक्त और मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखा है।  वहीं, निर्वाचन आयोग ने कहा है कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। दतिया में 30 जुलाई को सुबह 8 बजे से मतदान होगा।  मतदान से पहले प्रशासन ने तैयारियों का जायजा लिया है और कई केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मतगणना 3 अगस्त को होगी‌ ।

Share