Share

11 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश:दतिया/भोपाल.
दतिया विधानसभा  उपचुनाव में भाजपा ने बड़ा राजनीतिक दांव खेलते हुए 6 बार के विधायक और प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काट दिया। और उनकी जगह RSS से जुड़े सहयोगी संगठन ग्राम भारती के जिला संयोजक रहे आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। इस फैसले के साथ ही 36 साल के सफर में पहली बार नरोत्तम चुनावी दौड़ से बाहर हो गए। अब तक माना जा रहा था कि पार्टी फिर नरोत्तम मिश्रा पर भरोसा जताएगी। और मिश्रा को भी यही उम्मीद थी, इसलिए उन्होंने उपचुनाव की तैयारियां शुरू कर दीं। लगातार जनसंपर्क अभियान, दर्जनभर से अधिक समाजों की बैठकें कीं। कार्यकर्ता सम्मेलन भी किए। नामांकन पत्र भी खरीद लिया। ऐन वक्त पर पार्टी ने आशुतोष तिवारी को उतार दिया।

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद समर्थकों ने देर रात तक किया हाईवे जाम:बाजार कराया बंद:
जैसे ही डॉ.  नरोत्तम मिश्रा का नाम कटा, उनके समर्थक विरोध में उतर आए। दतिया बाजार बंद करा दिया गया,हाईवे जाम कर दिया। जैसे ही नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटने की खबर हरि समर्थक सड़कों पर उतर रहा है सबसे पहले भाजपा का कार्यालय का ही घेराव किया और मुख्य गेट पर ताला लगा दिया फिर ग्वालियर झांसी नेशनल हाईवे पर पहुंचकर चक्का जाम कर दिया दोनों और कई किलोमीटर तक लंबी कटारे लग गई और पुलिस कुछ भी करने की स्थिति में नहीं थी पुलिस बैंड डेट रात तक मूकदर्शक ही बना रहा।

इधर जाम लगने का असर सिकरौदा हाईवे तक देखा गया 50 से 60 किलोमीटर हाईवे के हिस्से में कई जगह जाम लग गया सैकड़ो वाहन फंस गए देर रात 1:30 बजे तक दतिया और ग्वालियर पुलिस रूट को डाइवर्ट करने में जुटी रही।

नरोत्तम मिश्रा से संपर्क हुआ मुश्किल:
देर रात मामले में नरोत्तम मिश्रा से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन बंद मिला। उनके करीबियों ने बताया, वे डबरा स्थित अपने निवास पर है। और किसी का भी फोन नहीं ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार देर रात तक नरोत्तम और उनके समर्थकों को मनाने की कवायद जारी रही।आज शनिवार तक यदि गतिरोध नहीं थमा तो माना जा रहा है कि भाजपा नए रास्ते निकाल सकती है।


Share