23 जुलाई 2026:
खबर प्रधान डेस्क:
देश /नई दिल्ली/
नीट पेपर लीक होने मामले में देश भर में छात्र सड़कों पर हैं। जंतर मंतर में झड़प के बाद सुरक्षा भी सख्त कर दी गई है । कॉकरोच जनता पार्टी के ‘चलो सांसद’ प्रदर्शन के कारण सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।
राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से आम जनजीवन और सार्वजनिक परिवहन पर गहरा असर पड़ रहा है। किंतु सरकार के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने आज गुरुवार को भी दिल्ली के मेट्रो के 16 प्रमुख स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है। यह आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने निर्देशों के पालन करते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि सुबह 7:30 से राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय और मंडी हाउस जैसे अधिकतम व्यस्त स्टेशनों पर प्रवेश और विकास पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है और यह प्रतिबंध अगले आदेश तक जारी रहेगा।
आईए जानते हैं इन 16 मेट्रो स्टेशन में से कौन-कौन से बंद रखे गए हैं:
लोक कल्याण मार्ग ,राजीव चौक, पटेल चौक ,रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंबा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ ,जनपद ,मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय ,आरटीओ, दिल्ली गेट ,इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम।
इन सभी दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास पूरी तरह बंद रहेंगे।


Leave a Reply